तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोपेड सवार महिला की मौत, पिता गंभीर; चालक फरार

Date:

मुंगेली/कुंडा। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में तेज रफ्तार कार ने मोपेड सवार महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना कुंडा थाना क्षेत्र के डोमसरा गांव के पास मुंगेली-पंडरिया मार्ग पर बिजली ऑफिस के सामने हुई।

मृतका की पहचान 35 वर्षीय फुलेश्वरी निर्मलकर, निवासी डोमसरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि फुलेश्वरी अपने पिता के साथ खेत में काम करने के बाद मोपेड से घर लौट रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण कि मौके पर तोड़ा दम

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फुलेश्वरी सड़क पर जा गिरीं और गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनके पिता भी घायल हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

कार छोड़कर चालक फरार

हादसे के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के CCTV कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटा रही है, ताकि आरोपी चालक की पहचान की जा सके।

गांव में पसरा मातम

फुलेश्वरी की मौत की खबर के बाद डोमसरा गांव में शोक का माहौल है। परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और यातायात सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

कुंडा पुलिस के मुताबिक मामले की जांच जारी है। फरार कार चालक की पहचान होने के बाद उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रिटायर्ड शिक्षक से आधी रात लूट, ऑटो से रास्ता रोककर 1200 रुपये छीने; 5 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर/रतनपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र...

रेलवे टिकट दलाल गिरोह का भंडाफोड़, 3.68 लाख के आरक्षित टिकट बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में...

कटोरा तालाब में बाइक चोरी को लेकर हड़कंप, एक रात में 10 वाहन चोरी के दावे को पुलिस ने नकारा

रायपुर। राजधानी रायपुर के कटोरा तालाब इलाके में वाहन...

सरगुजा में डबल मर्डर से सनसनी, पत्नी और युवक की हत्या; आरोपी पति फरार

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र...