Trending

जम्मू-कश्मीर हाईवे पर बैग में मिली संदिग्ध IED, सुरक्षाबलों ने नियंत्रित विस्फोट से किया नष्ट

Table of Content

Jammu Kashmir IED Incident: जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा-बारामूला हाईवे पर सुरक्षाबलों ने बुधवार(11 दिसंबर) को एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षाबलों ने एक संदिग्ध बैग में मिली आईईडी (IED) को समय रहते नष्ट कर दिया।

Jammu Kashmir IED Incident: जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा-बारामूला हाईवे पर सुरक्षाबलों ने बुधवार(11 दिसंबर) को एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षाबलों ने एक संदिग्ध बैग में मिली आईईडी (IED) को समय रहते नष्ट कर दिया। सुरक्षाबलों की सतर्कता से एक बड़ी घटना टल गई। बता दें कि यह बीते दो दिनों में दूसरी ऐसी घटना है। इससे पहले 8 दिसंबर को भी ऐसा ही मामला टीसीपी पलहालन में भी सामने आया था।

संदिग्ध बैग में मिला विस्फोटक
पुलिस और सेना का संयुक्त गश्ती दल बुधवार को हंदवाड़ा के लंगेट इलाके में पेट्रोलिंग कर रहा था। इस दौरान सुरक्षाबलों ने हाईवे के किनारे एक संदिग्ध बैग देखा। बैग में आईईडी (Improvised Explosive Device) प्लांट की गई थी। सूचना मिलते ही सुरक्षा बल हरकत में आ गए। बम निरोधक दस्ते ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बैग को एक सुनसान जगह पर ले जाकर नियंत्रित विस्फोट के जरिए नष्ट कर दिया।

यातायात रोका और इलाके को घेरा गया
संदिग्ध बैग की सूचना मिलते ही हाईवे पर यातायात रोक दिया गया। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की। ऑपरेशन पूरा होने के बाद हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया गया। सुरक्षाबलों की सतर्कता के कारण किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। सुरक्षाबल यह पता लगाने की कोशिश में जुट गए हैं कि इस तरह की हरकत के पीछे किस आतंकी संगठन का हाथ है।

दूसरी बार नाकाम हुई साजिश
इससे पहले, 9 दिसंबर को श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर टीसीपी पलहालन में भी इसी तरह का एक बैग मिला था। जांच में पता चला था कि उसमें आईईडी प्लांट थी। सुरक्षाबलों ने इसे भी सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया था। आतंकियों की ओर से इस तरह सार्वजनिक जगहाें पर विस्फोट प्लांट करने की यह रणनीति नई है। हालांकि सुरक्षाबल बार-बार ऐसी काेशिशों को नाकाम कर रहे हैं।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved