Trending

5 सब्जियों से आंखों की देखभाल, बढ़ती उम्र में भी नहीं होगी रोशनी कम

Table of Content

Eye Care Tips : अगर आप अपनी डाइट में कुछ सब्जियों को शामिल करते हैं, तो आंखों की सेहत को लंबे समय तक बनाए रखा जा सकता है।

Eye Care Tips : आंखें हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनकी सही देखभाल करना बेहद जरूरी है। बदलती जीवनशैली और बढ़ती उम्र के साथ अक्सर हमारी आंखों की रोशनी कमजोर होने लगती है। लेकिन अगर आप अपनी डाइट में कुछ सब्जियों को शामिल करते हैं, तो आंखों की सेहत को लंबे समय तक बनाए रखा जा सकता है। यहां 5 ऐसी सब्जियां, जो आपकी आंखों के लिए वरदान हैं।

गाजर

गाजर आंखों की सेहत के लिए सबसे उपयोगी सब्जियों में से एक है। इसमें विटामिन ए की भरपूर मात्रा होती है, जो आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में मदद करता है। आप इसे सलाद, जूस या सब्जी के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

पालक

पालक पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आंखों को हानिकारक यूवी किरणों से बचाते हैं। पालक में मौजूद आयरन और विटामिन सी आंखों को बेहतर बनाते हैं, जिससे आंखें स्वस्थ और चमकदार रहती हैं। इसे आप पराठा या सब्जी के रूप में खा सकते हैं।

मटर

हरी मटर में विटामिन सी विटामिन ई और जिंक होता है, जो आंखों की कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है। मटर आंखों में नमी बनाए रखने में मदद करता है और ड्राई आई सिंड्रोम जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। इसे आप सब्जी, पुलाव या सलाद के रूप में खा सकते हैं।

ब्रोकली

ब्रोकली में विटामिन सी और ल्यूटिन जैसे तत्व होते हैं, जो आंखों की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं और उम्र से संबंधित आंखों की बीमारियों को रोकते हैं। यह ब्रोकली की आप सब्जी बनाकर खा सकते हैं।

शकरकंद

शकरकंद में बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जो आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह आंखों को ड्राईनेस से बचाता है और रेटिना की सुरक्षा करता है। शकरकंद को उबालकर, बेक करके या सब्जी के रूप में खाया जा सकता है।

(Desclaimer) : ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। अगर आपकी आंखों में ज्यादा दिक्कत हो तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved