Trending

फैटी लिवर: के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय

Table of Content

फैटी लिवर :खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से आपकी लिवर हेल्थ बुरी तरह से डैमेज हो सकती है। फैटी लिवर के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय हैं। आइए सेहत से जुड़ी इस गंभीर समस्या के कुछ लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।विटामिन और फ़ूड सप्लीमेंट खरीदें
अगर आपको जरूरत से ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस हो रही है, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। इसके
अगर आपको जरूरत से ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस हो रही है, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। इसके अलावा अगर आपको जी मिचलाने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो आपको बता दें कि ये लक्षण भी फैटी लिवर के शुरुआती लक्षणों में से एक हो सकता है।

पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द या फिर भारीपन महसूस होना भी खतरे का संकेत हो सकता है। अगर आपको भूख नहीं लग रही है तो आपके लिवर के डैमेज होने की संभावना बढ़ सकती है। भूख में कमी और अचानक से वजन घटना, फैटी लिवर जैसी बीमारी की तरफ इशारा कर सकते हैं।

कहीं आपकी स्किन और आंखों का वाइट पार्ट येलो तो नहीं पड़ रहा है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीलिया भी फैटी लिवर के लक्षणों में से एक हो सकता है। पेट में सूजन, पैरों में या फिर हाथों में सूजन का पैदा होना, भी लिवर से जुड़ी बीमारी का संकेत साबित हो सकता है।
अगर आपको भी अपने शरीर में इस तरह के लक्षण एक साथ नजर आ रहे हैं, तो आपको बिना लापरवाही किए तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से कंसल्ट कर लेना चाहिए। समय रहते अपने लिवर का चेकअप करवा लेने में ही समझदारी है वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved