Site icon News Inc India

जिसने दोस्त समझकर अपने घर में दी पनाह वही बन गई सौतन, कपूर खानदान के इस बेटे ने बीवी-बच्चों को दिया धोखा

Boney Kapoor and Sridevi Love Story: मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर (Boney Kapoor) का जन्म 11 नवंबर 1955 को हुआ था। आज बोनी कपूर अपना 69वां जन्मदिन मना रहें हैं।

बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स प्रोड्यूसर को लगातार बधाईयां दे रहें हैं। बता दें कि बोनी कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दीं हैं। हालांकि, फिल्मों के अलावा बोनी कपूर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। दरअसल, पहली पत्नी मोना शौरी (Mona Shourie) और दो बच्चों अंशुला कपूर और अर्जुन कपूर के होते हुए भी जब बोनी कपूर का दिल श्रीदेवी (Sridevi) के लिए धड़का तो कपूर खानदान में हंगामा मच गया। यहां तक ​​कि उन्होंने श्रीदेवी के लिए सबकुछ छोड़ने का फैसला भी कर लिया था। तो यहां जान लें बोनी कपूर के जन्मदिन पर उनकी और श्रीदेवी की लव स्टोरी कैसी थी।

शादीशुदा होने के बावजूद एक्ट्रेस को दिल दे बैठे थे बोनी कपूर

आपको बता दें कि बोनी कपूर को श्रीदेवी से फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ के सेट पर प्यार हो गया था और वहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू ही थी। इस फिल्म के गाने ‘काटे नहीं कटते’ की शूटिंग के दौरान बोनी को पहली नजर में ही श्रीदेवी से प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आने लगे। जब बोनी कपूर को श्रीदेवी से प्यार हुआ तो वो मोना शौरी कपूर के पति बन गए और उस समय तक वो दो बच्चों अर्जुन कपूर और अंजलि कपूर के पिता भी बन चुके थे। लेकिन शादीशुदा होने के बावजूद भी बोनी कपूर, एक्ट्रेस श्रीदेवी के प्यार में इतने पागल थे कि उन्हें अपने परिवार की भी परवाह भी की।

रिश्ते में आने से पहले बांध चुकी थी राखी

लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि एक्ट्रेस श्रीदेवी कभी प्रोड्यूसर बोनी कपूर को अपना भाई माना करती थीं और उन्हें राखी भी बांधती थीं। दरअसल, बॉलीवुड के शुरुआती दिनों में श्रीदेवी बोनी कपूर को अपना भाई मानकर उन्हें राखी बांधती थीं। उस वक्त श्रीदेवी के मिथुन चक्रवर्ती से अफेयर के चर्चे थे। हालांकि, कहा यह भी जाता है कि उन दिनों मिथुन को श्रीदेवी और बोनी कपूर के रिश्ते को लेकर कुछ शक था। यही वजह थी कि मिथुन के शक को दूर करने के लिए श्रीदेवी ने बोनी कपूर को राखी बांधी थी। यह बात का खुद मोना कपूर ने एक इंटरव्यू में खुलासा कर बताया था।

मोना शौरी और श्रीदेवी की हो गई थी अच्छी दोस्ती

बताया जाता है कि उस समय बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी और श्रीदेवी के बीच बहुत अच्छी बनती थी। मोना कपूर एक सफल व्यवसायी और आर्किटेक्ट हैं। इसलिए बोनी से पहले श्रीदेवी की मुलाकात मोना कपूर से हुई थी। उस समय दोनों अच्छी दोस्त भी थीं। इसीलिए मोना ने श्रीदेवी को अपने घर में रहने के लिए जगह दी थी। लेकिन किसे पता था कि जिस महिला से मोना की दोस्ती थी, वो एक दिन उनकी सौतन बन जाएंगी।

पति के अफेयर की खबरों को जान टूट गई थीं मोना शौरी

बोनी कपूर श्रीदेवी को देखते ही उनसे प्यार करने लगे थे और उन्होंने फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ के सेट पर उन्हें अपनी फीलिंग्स बताई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों एक-दूसरे के साथ ज्यादा वक्त बिताने लगे। जब श्रीदेवी बोनी कपूर की जिंदगी में आईं तो बोनी कपूर का बसा-बसाया परिवार बिखर गया। जब मोना शौरी को उनके अफेयर के बारे में पता चला तो उनका दिल टूट गया। उनके लिए यह जानना काफी चौंकाने वाला था कि उनके पति को श्रीदेवी से प्यार हो गया है। इस बारे में बात करते हुए मोना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि “हमारे रिश्ते में ज्यादा चांस नहीं बचे थे क्योंकि श्रीदेवी मेरे पति के बच्चे की मां बन चुकी थीं।”

श्रीदेवी को मिला ‘घर तोड़ने वाली’ का टैग

श्रीदेवी से शादी करने के बाद बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी मोना शौरी से रिश्ता तोड़ लिया। जब यह खबर सामने आई तो लोगों ने श्रीदेवी को ‘घर तोड़ने वाली’ का खिताब दे दिया गया। लेकिन बोनी कपूर ने लोगों की परवाह किए बिना ही एक्ट्रेस श्रीदेवी से शादी कर ली और सबसे मजबूत कपल बन गए। उनकी दो बेटियां हुईं, जिनका नाम जान्हवी कपूर और खुशी कपूर है।

Exit mobile version