Trending

HMPV का खतरा बढ़ा: लखनऊ में 60 वर्षीय महिला संक्रमित, देश में अब तक 10 मामले

Table of Content

HMPV cases in India: यूपी में HMPV का पहला केस मिला। लखनऊ की महिला पॉजिटिव। इसके साथ ही देश में अब तक 10 मामले सामने आ चुके हैं महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले। केंद्र ने राज्यों अलर्ट जारी किया है। जानें कहां कितने केस मिले हैं।

HMPV cases in India:उत्तर प्रदेश में गुरुवार(9 जनवरी) को HMPV (Human Metapneumovirus) का पहला मामला सामने आया है। इसके साथ ही देश में एचएमपीवी संक्रमितों की संख्या 10 हो गई है। इनमें से 8 बच्चे और दो बुजुर्ग हैं। गुरुवार को लखनऊ की 60 वर्षीय महिला में इस वायरस की पुष्टि हुई है। बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. सुशील चौधरी ने इसकी जानकारी दी। यह महिला बुधवार को केजीएमयू (KGMU) में भर्ती की गई थी। उन्हें बुखार और सांस लेने में परेशानी हो रही थी। प्रारंभिक इलाज के बाद उन्हें बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जांच में HMPV संक्रमण की पुष्टि हुई।

देश में अब तक 10 मामले सामने आए
HMPV के देशभर में अब तक कुल 10 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा मामले रिपोर्ट हुए हैं। मुंबई और नागपुर में पहले ही कई संक्रमित मरीज मिले हैं। मुंबई में एक 6 महीने की बच्ची में यह संक्रमण पाया गया था। बच्ची को खांसी और ऑक्सीजन लेवल में गिरावट के कारण भर्ती किया गया था। वहीं, नागपुर में 13 साल की लड़की और 7 साल के लड़के को घर पर ही इलाज दिया गया।

केंद्र ने राज्यों को किया अलर्ट
केंद्र सरकार ने HMPV वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी राज्यों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने राज्यों को ‘इंफ्लूएंजा लाइक इलनेस’ और ‘सीवियर एक्यूट रेस्परेटरी इश्यूज’ (Severe Acute Respiratory Issues) जैसे लक्षणों पर नजर रखने को कहा है। राज्यों को अस्पतालों में इंफ्लूएंजा दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने और आइसोलेशन वार्ड तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

सीएम योगी ने बैठक कर दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने HMPV को लेकर स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि चाहे HMPV हो या मौसमी बीमारियां, इससे बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है। मुख्यमंत्री ने अस्पतालों में मरीजों के इलाज के लिए पूरी तैयारी रखने पर जोर दिया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को मास्क पहनने और बचाव के अन्य उपायों को बढ़ावा देने की सलाह दी।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले सामने आए
HMPV के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। मुंबई में एक बच्ची और नागपुर में दो बच्चों का इलाज हुआ। इसके अलावा कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, और गुजरात में भी कुछ केस रिपोर्ट हुए हैं। पंजाब सरकार ने बच्चों और बुजुर्गों के लिए मास्क पहनने की सलाह दी है। गुजरात में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं।

HMPV के लक्षण और खतरे
HMPV वायरस के लक्षण कोविड-19 जैसे हैं। मरीजों में खांसी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत होती है। यह वायरस छोटे बच्चों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों पर ज्यादा असर डालता है। WHO ने HMPV पर नजर रखने का आश्वासन दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि HMPV का प्रसार रोकने के लिए सावधानी और जागरूकता बेहद जरूरी है।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved