Trending

ठंड से बचने के लिए लड़के ने भिड़ाया ऐसा ‘भयंकर’ जुगाड़, देख पब्लिक ने पीट लिया सिर

Table of Content

ठंड से बचने के लिए लड़के का देसी जुगाड़ देखकर सोशल मीडिया की पब्लिक ने सिर पीट लिया है. यह वीडियो वाकई में बेहद मनोरंजक और क्रिएटिविटी की सारी हदें पार करने वाला है. वीडियो शेयर करने वाले ने लिखा, इसे देखकर मेरे पसीने छूट गए. देश के कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है. लोगों ने बक्सों में बंद कंबल और ऊनी कपड़ों को निकालना शुरू कर दिया है, वहीं कुछ खुरापाती लोग अपने-अपने तरीके से खुद को गर्म रखने के तरीके ढूंढ रहे हैं. इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक लड़के ने ठंड से बचने के लिए ऐसा जुगाड़ भिड़ाया कि देखकर पब्लिक ने सिर पीट लिया है. यह वीडियो वाकई में बेहद मनोरंजक और क्रिएटिविटी की सारी हदें पार करने वाला है.वायरल हो रहे वीडियो में लड़के के जुगाड़ को देखकर यह समझ आता है कि हम इंडियंस छोटी-छोटी परेशानियों का हाल ढूंढने में कितने माहिर हैं. 10 सेकंड की ये क्लिप न केवल नेटिजन्स को गुदगुदा रही है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कैसे क्रिएटिविटी से लोग छोटी चीजों को भी बेहद खास बना देते हैं.

ये वीडियो किसी हॉस्टल का मालूम पड़ता है, जहां आप लड़के को एक डबल डेकर बेड के ऊपर लेटा हुआ देख सकते हैं. उसने बिस्तर पर कंबल और रजाई का एक पहाड़ बनाया हुआ है. देखकर ऐसा लगेगा, जैसे खुद को ठंड से बचाने के लिए पूरे हॉस्टल की रजाई और कंबल इकट्ठा कर लिए हों. यकीन मानिए, ठंड से बचने का यह अनोखा ‘किला’ देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी.एक्स हैंडल से वीडियो शेयर कर यूजर ने लिखा, इसे देखकर तो मेरे पसीने छूट गए. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं. वहीं, कमेंट सेक्शन मजाकिया टिप्पणियों से भर गया है. एक यूजर ने कमेंट किया, इतनी भी ठंड नहीं है भाई. दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, तू ठंड से नहीं कंबल से दबकर मर जाएगा. एक अन्य यूजर का कहना है, मैं तो ये सोचकर हैरान हूं कि ये कंबल की इतनी मोटी दीवार के नीचे घुसकर सोया कैसे होगा. एक और यूजर ने कमेंट किया, भाई सांस कैसे लेगा?

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved