Site icon News Inc India

130 की स्पीड से दौड़ेंगीं ट्रेन, रेलवे का अमृत भारत योजना से नई शुरुआत

Amrit Bharat Train: भारतीय रेलवे अगले दो साल में 50 नई अमृत भारत ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है। यह ट्रेन 150 की स्पीड से दौड़ेंगी। रेलमंत्री ने बताया, किफायती दरों पर उत्कृष्ट सेवाएं मिलेंगी। सस्ती, सुरक्षित और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी।

Amrit Bharat Train: भारतीय रेल अत्याधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लेस हो रही है। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बताया कि अगले दो साल में 50 नई अमृत भारत ट्रेनों (Amrit Bharat Train) का सेट तैयार किया जाएगा। यह ट्रेनें 150 की स्पीड से दौड़ेंगी। यह ट्रेनें सस्ती, सुरक्षित और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी।

रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बताया कि अमृत भारत ट्रेनों (Amrit Bharat Train) का उद्देश्य लंबी दूरी की यात्रा को आरामदायक बनाना है। खासकर, वह यात्री जो किफायती दरों पर उत्कृष्ट सेवाएं चाहते हैं, उनके लिए यह खास होंगी।

अमृत भारत ट्रेनों में 12 बदलाव

अमृत भारत ट्रेनों में मोबाइल चार्जिंग सॉकेट, सार्वजनिक संबोधन प्रणाली और यात्री सूचना प्रणाली भी होंगी।

Exit mobile version