Trending

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई : तेज रफ्तार ने ली दो सगी बहनों की जान, दोस्त ने भी तोड़ा दम

Table of Content

दुर्ग जिले में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दो सगी बहन और उसके दोस्त की मौत हो गई।

भिलाई: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दो सगी बहन और उसके दोस्त की मौत हो गई। तीनों के शव का पीएम कर परिजनों को सौंपा गया है। घटना सेक्टर 1 स्थित मूर्गा चौक के पास की है। मिली जानकारी के मुताबिक कार सीजी 7 एटी 2620 में सवार होकर धनोरा निवासी लुकेन्द्र उइके, मरोदा दीपिका कौर, पूनम कौर और परमवीर कैम्प से सेक्टर 9 की ओर जा रहे थे।

इस दौरान पावर हाउस ब्रिज से निकलकर सेक्टर की ओर आए। कार जैसे सेक्टर 1 के मूर्गा चौक पहुंची अचानक अनियंत्रित को होकर सीधे झाड़ियों में घुस गई। कार की रफ्तार इतना अधिक था कि पेड से टकरा जाने से कार के परखच्चे उड गए। आसपास के लोगों की मदद से कार के दरवाजे को तोड़कर सभी लोगों को बाहर निकाला गया।

इस दौरान लुकेन्द्र, दीपिका और पूनम गंभीर रुप से घायल थे। वहीं परमवीर को मामूली चोट आई। तुंरत लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। जहा लुकेन्द्र, दीपिका, पूनम की मौत हो गई। कार को लुकेन्द्र चला रहा था। सामने सीट पर दीपिका और कार के पीछे सीट पर परमवीर, पूनम सवार थे।

दीपिका व पूनम आपस बहन है। हादसे की जानकारी लगने पर परिवार में मातम पसर गया है। घटना की सूचना परमवीर ने परिजनों को कल कर दिया। तब सभी को जानकारी हो पाई। बताया जा रहा है कि हादसे में कार का एयरबैग नहीं खुल पाया था। इसके अलाना चालक सीट बेल्ट तक नहीं लगाया था। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उक्त जानकारी दी। उनका कहना था कि सीट बेल्ट लगाई होती तो एयरबैग खुलने से उनकी जान बच सकती थी।

गुरुद्वारा के पाठ में शामिल होकर लौट रहे थे

बताया जा रहा है कि, कार सवार कैम्प गुरुद्वारा में पाठ कार्यक्रम में शामिल होकर लौटते समय हादसा हुआ। लुकेन्द्र सिविल कॉन्ट्रैक्टर था। वहीं पूनम विवाहित थी। उसका एक बेटा 16 वर्ष का है। जो 10वीं क्लास में पढ़ रहा है। वहीं दीपिका प्राइवेट जॉब करती थी। दोनों परमजीत की बहन हैं। सेक्टर में हुए हादसे को लेकर लोगों को सोचने में मजबूर कर दिया है कि शहर में रफ्तार थमने का नाम नहीं रहा है। वहीं ट्रैफिक पुलिस भी तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।

बाल-बाल बचा परमवीर

हादसे का चशमदीद दोनों बहनों का भाई परमवीर बाल-बाल बच गया। हादसे में उसे कमर में थोडी चोट आई है। कार के पिछली सीट पर परम सवार था। अपने सामने ही दोनों बहनों के मौत देख परेशान हो गया। परम ने ही परिवार के लोगों को हादसे की जानकारी दी। तब सभी मौके और अस्पताल में पहुंच पाए। बताया गया कि ओवरटेक के चलते ही हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही हादसे का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज

भट्टी थाना के टीआई राजेश साहू ने बताया कि, हादसे को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। चालक के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है। हादसे का कारण पता लगाया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही पूरा कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved