Site icon News Inc India

US Election: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए कल वोटिंग, चुनाव के किन छह दिनों पर टिकी होगी दुनिया की निगाहें

जेएनएन, नई दिल्ली। US Election अमेरिका में इस बार का राष्ट्रपति चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है। 5 नवंबर को होने वाले इस चुनाव में अब बस कुछ ही घंटे बाकी हैं और रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी में कांटे की टक्कर चल रही है।

हालिया सर्वे में भी डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस की लोकप्रियता 48 फीसद पर बराबरी पर है।

चुनाव पर पूरी दुनिया की निगाहें

इस चुनाव पर पूरी दुनिया की निगाहें है। इस चुनाव का असर पूरी दुनिया पर दिखाई दे सकता है, ऐसा इसलिए क्योंकि ट्रंप के जीतने पर अमेरिका की नीतियों में बदलाव देखने को मिल सकता है। रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भी ट्रंप का माइंडसेट अलग है।

इस चुनाव में 6 दिन काफी अहम होने वाले हैं, जिसपर सभी की निगाहें है। आइए जानते हैं, कौन से हैं वो दिन जो इस चुनाव में काफी अहम हैं…

ट्रंप और कमला में कांटे की टक्कर

ट्रंप और कमला हैरिस में अब कांटे की टक्कर चल रही है। न्यूयॉर्क टाइम्स के सर्वे के अनुसार, अब दोनों की लोकप्रियता 48 फीसद पर बराबर है। वहीं, कई पोल्स में तो ट्रंप ने बढ़त बना ली है।

Exit mobile version