Site icon News Inc India

व्हाइट ड्रेस..केक और दोस्त…तारक मेहता की ‘सोनू’ का ब्राइडल शावर,गर्ल गैंग ने झील मेहता को खूब किया पैंपर

मुंबई:’तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की ‘सोनू’ यानि एक्ट्रेस झील मेहता जल्द ही दुल्हन बनने जा रही हैं। झील मेहता 20 दिसंबर को अपने सपनों के राजकुमार आदित्य दुबे संग सात फेरे लेंगी।

हाल ही में हसीना का ब्राइडल शावर हुआ जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

वायरल हो रही तस्वीरों में झील मेहता के चेहरे पर गजब सा ग्लो दिख रहा है। लुक की बात करें को झील व्हाइट ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही हैं। उन्होंने अपने गले में ‘ब्राइड टू बी’ का टैग पहने दिख रही हैं। मिनिमल मेकअप, ग्लोसी लिप्स झील के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। पार्टी में उनकी गर्ल गैंग उन्हें खूब पैंपर कर रही हैं।

हाल ही में झील मेहता ने बताया कि उनकी शादी ट्रेडिशनल अंदाज में होगी जिसमें कंटेम्परेरी चीजों को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने शादी को अपनी लाइफ का सबसे बड़ा एडवेंचर बताया।

झील मेहता ने बॉयफ्रेंड आदित्य दुबे से मई 2024 में सगाई की थी। उन्होंने हाल ही अपने घर का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया था। वीडियो में उन्होंने शादी की तैयारियों की झलक दिखाई थी। अपनी शादी के लिए झील मेहता और आदित्य डांस की प्रैक्टिस भी कर रहे हैं।

Exit mobile version