रायपुर। क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर का जन्मदिन 14 अगस्त को समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया। जन्मदिन के अवसर पर वीरेंद्र सिंह तोमर ने गिरौदपुरी धाम पहुंचकर गुरु बाबा घासीदास जी के दर्शन किए। उन्होंने गुरु गद्दी के समक्ष शीश नवाकर पूजा-अर्चना की और क्षमा प्रार्थना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।
जन्मदिन की सुबह उन्होंने अपने घर स्थित राधाकृष्ण मंदिर में पूजा की और अपनी माता सुशीला देवी तोमर का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे गिरौदपुरी धाम के लिए रवाना हुए। रास्ते में कई स्थानों पर समर्थकों ने उनका स्वागत कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
रायपुर के कबीर नगर फेस-4 में आयोजित सुंदरकांड पाठ में भी वीरेंद्र सिंह तोमर शामिल हुए और हनुमान जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। देर रात उरकुरा पहुंचने पर समर्थकों के साथ उन्होंने केक काटकर जन्मदिन मनाया। वहीं वीआईपी रोड स्थित होटल में भी स्टाफ ने सरप्राइज केक कटिंग कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। भाटागांव स्थित उनके निवास पर भी देर रात तक समर्थकों और शुभचिंतकों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
इधर, क्षत्रिय करणी सेना की जशपुर इकाई ने भी जन्मदिन के अवसर पर पौधरोपण किया और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की। जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में हुए इस आयोजन के जरिए पर्यावरण संरक्षण और जीव सेवा का संदेश दिया गया।



