ईरान के साथ बढ़ते तनाव का शेयर बाजार पर असर, सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद

Date:

मुंबई। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ईरान पर संभावित अमेरिकी प्रतिबंधों की चिंता का असर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला। शुरुआती बढ़त के बाद बाजार में बिकवाली हावी हो गई और सेंसेक्स व निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स 172 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला

कारोबार के अंत में BSE सेंसेक्स 171.72 अंक यानी 0.22 प्रतिशत गिरकर 77,369.11 पर बंद हुआ। वहीं NSE निफ्टी 32.95 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,219.05 पर रहा। दोनों प्रमुख सूचकांकों में पिछले दो हफ्तों के दौरान करीब 1.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है।

होर्मुज तनाव से बढ़ी निवेशकों की चिंता

बाजार में गिरावट की प्रमुख वजहों में होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ता तनाव और ईरान पर नए अमेरिकी प्रतिबंधों की आशंका शामिल रही। होर्मुज वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है। इससे जुड़े किसी भी व्यवधान की आशंका से कच्चे तेल की कीमतों और महंगाई को लेकर निवेशकों की चिंता बढ़ रही है।

24,300 का स्तर निफ्टी के लिए अहम

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक 24,300 का स्तर निफ्टी के लिए महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस बना हुआ है। इसके ऊपर लगातार और मजबूत ब्रेकआउट बाजार के तकनीकी रुख को बेहतर कर सकता है और 24,400-24,500 के स्तर की ओर बढ़ने का रास्ता खोल सकता है। दूसरी ओर, 24,145 के आसपास का स्तर तत्काल सपोर्ट माना जा रहा है।

आगे भी उतार-चढ़ाव की आशंका

विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों की घोषणा और उसके बाद तेहरान की संभावित प्रतिक्रिया पर निवेशकों की नजर रहेगी। कच्चे तेल की कीमतों, बॉन्ड यील्ड और वैश्विक बाजारों के संकेतों के कारण आने वाले कारोबारी सत्रों में शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CG News: ऑपरेशन निश्चय में बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ के 400 किलो गांजे के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नशे के खिलाफ...