Surajpur News: जंगल में एक ही फंदे से युवक-युवती के शव मिले, पास में खड़ी थी बाइक

Date:

सरगुजा/सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा से लगे जंगल में एक युवक और युवती के शव एक ही फंदे से लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शुरुआती तौर पर दोनों के आपस में परिचित या प्रेमी-युगल होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक दोनों की पहचान नहीं हो सकी है।

खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों ने देखा शव

घटना सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह कुछ ग्रामीण सरगुजा-सूरजपुर सीमा के पास स्थित कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में खुखड़ी बीनने गए थे। इसी दौरान उनकी नजर एक पेड़ पर पड़ी, जहां युवक और युवती के शव फंदे से लटके हुए थे।

शव देखते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मौके पर मिली बाइक

घटनास्थल के पास एक HF Deluxe बाइक भी खड़ी मिली है। पुलिस को आशंका है कि युवक-युवती इसी बाइक से जंगल पहुंचे होंगे। दोनों के पास फिलहाल ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उनकी पहचान हो सके।

पुलिस ने शवों की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों सूरजपुर या सरगुजा जिले के निवासी हो सकते हैं।

फोरेंसिक टीम करेगी जांच

घटना की सूचना के बाद मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। टीम की जांच और आवश्यक कार्रवाई के बाद शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया की जाएगी।

एक ही फंदे से दोनों के शव मिलने के कारण प्रारंभिक तौर पर पुलिस आत्महत्या की आशंका से मामले की जांच कर रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

पहचान में जुटी पुलिस

लटोरी चौकी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी सुनील सिंह के अनुसार, जंगल में युवक और युवती के शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और बाइक के आधार पर मृतकों की पहचान के साथ-साथ पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शादीशुदा बेटी को भी अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में...

CG News: बंद मकान में मिली पति-पत्नी की 3-4 दिन पुरानी लाश, बाहर लगा था ताला; हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

मुंगेली/लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र...