CG News: दुर्ग महापौर की कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी से उतरते ही धू-धूकर जला वाहन

Date:

दुर्ग, 27 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महापौर अलका बाघमार की कार में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि महापौर जैसे ही अपने कार्यालय के बाहर वाहन से उतरीं, कुछ ही देर बाद कार से आग की लपटें उठने लगीं। गनीमत रही कि हादसे के वक्त महापौर वाहन से बाहर निकल चुकी थीं, जिससे उनकी जान बच गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। आग की लपटें देखकर तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में हुई। फिलहाल कार में आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए घटनास्थल से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।

हादसे में महापौर अलका बाघमार पूरी तरह सुरक्षित हैं। समय रहते वाहन से उतर जाने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस और संबंधित विभाग अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि कार में आग तकनीकी खराबी के कारण लगी या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CG News: बरमकेला जनपद कार्यालय की बदहाली पर उठे सवाल, गंदगी के बीच मिले सरकारी दस्तावेज और मिनी माता की तस्वीर

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जनपद पंचायत बरमकेला...