Trending

गैस गीजर के पानी से 12वीं की छात्रा का घुटा दम, बच्ची को खोने के बाद मां की बिगड़ी तबीयत

Table of Content

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में दर्दनाक घटना हो गई। बाथरूम में गैस गीजर के गर्म पानी से नहाते समय 12वीं की छात्रा की दम घुटने से मौत हो गई। बच्ची बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में दर्दनाक घटना हो गई। ठंड में नहाते समय 12वीं की छात्रा की मौत हो गई। बाथरूम में गैस गीजर के गर्म पानी से छात्रा का दम घुटा और बेहोश हो गई। बच्ची को देखकर मां चीखने-चिल्लाने लगी। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग पहुंचे। बच्ची को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना क्वार्सी थाना क्षेत्र के कुलदीप विहार की है।

बाथरूम में अकेली थी छात्रा, मां गई थी दूध लेने
कुलदीप विहार के गली नंबर-3 निवासी माही (16) विजडम पब्लिक स्कूल में 12वीं की छात्रा थी। माही बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटी है। स्कूल नहीं जा रही थी। माही घर पर ही पढ़ाई कर रही थीं। 19 दिसंबर की शाम 4.45 बजे उनकी मां रीना देवी क्यामपुर मोड़ स्थित डेयरी से दूध लेने चली गईं। माही घर पर अकेली थीं। माही बाथरूम में नहाने चली गईं। माही ने गैस गीजर ऑन कर दिया। गैस गीजर के कारण उसका दम घुटा और मौत हो गई।

परिवार ने नहीं कराया पोस्टमार्टम
हादसे की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिवार के लोगों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया।शुक्रवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। घटना के बाद इलाके के लोग गमगीन हैं। माही की मौत के बाद मां रीना देवी की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। मां का इलाज अभी निजी अस्पताल में चल रहा है। माही के पिता अतुल सिंह निजी कंपनी में बहादुरगढ़ में तैनात हैं।

जानें गैस गीजर से कौन सी गैस निकलती है
जानकारों ने बताया कि गैस गीजर LPG गैस सिलेंडर से चलते हैं। गैस गीजर से कार्बन मोनो ऑक्साइड और नाइट्रो ऑक्साइड गैस बनती है। ये गीजर बाथरूम से बाहर ही लगवाए जाते हैं। बाथरूम में ये गीजर लगवाने के लिए वेंटिलेशन की व्यवस्था भी जरूर करें। गीजर से विषैली गैस शुरुआत में ही निकलती है, उसे ऑन करते ही बाथरूम में तुरंत न जाएं।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved