Trending

उदयपुर के होटल राफेल्स में दुल्हन बनेंगी पीवी सिंधु, क्या आप जानते हैं यहां एक दिन ठहरने का किराया

Table of Content

राफेल्स होटल के रूम की बात करें तो इस होटल में कुल 101 रूम है और झील के बीच बने इस होटल का प्रतिदिन का किराया 50 हजार से एक लाख तक है. ऑनलाइन बुकिंग की साइट के अनुसार सीजन के अनुसार होटल के कमरों का रेट बढ़ जाता है.

ओलिंपिक पदक जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु की शादी रविवार को उदयपुर में झील के बीच बने फाइव स्टार होटल में होगी. इस शादी को लेकर दोनों परिवारों के लोग शुक्रवार शाम को ही उदयपुर पहुंचे गए. उदयपुर के उदय सागर झील में बने फाइव स्टार होटल राफेल्स में शादी आयोजित हो रही है. शनिवार शाम को प्री वेडिंग-फंक्शन के तहत संगीत कार्यक्रम होंगे और शादी की रस्में भी शुरू हो जाएगी. रविवार को पीवी सिंधु और वेंकट दत्त साई की शादी होगी..

इस शादी को लेकर पिछले काफी समय से होटल में भी तैयारियां चल रही थी. होटल को पूरी तरह से सजाया गया है साथ ही खेल, राजनीति, फिल्मी दुनिया की मशहूर हस्तियों के शामिल होने के भी संभावना जताई जा रही है. उदयपुर के उदय सागर झील में बने राफेल्स होटल में इससे पहले हार्दिक पांड्या की भी शादी का आयोजन हुआ था और कई फिल्मी जगत की शादियां भी राफेल्स होटल में हुई थी. अब पीवी सिंधु भी इसी होटल में शादी कर रही है.

राफेल्स होटल में हैं 101 रूम
राफेल्स होटल के रूम की बात करें तो इस होटल में कुल 101 रूम है और झील के बीच बने इस होटल का प्रतिदिन का किराया 50 हजार से एक लाख तक है. ऑनलाइन बुकिंग की साइट के अनुसार सीजन के अनुसार होटल के कमरों का रेट बढ़ जाता है..

इस होटल में दो सुइट भी बने हुए हैं. राफेल्स मेनर सुइट जिसका एक रात का किराया 1 लाख 44 हजार रुपए है जिसमें आकर्षक सजावट है और झील के मनोरम दृश्य को काफी पास से निहार सकते है. दूसरा सुइट है, राफेल्स ओएसिस सुइट विथ पुल. इस विशेष सुइट में कैबाना के साथ एक प्लंज पूल, लिविंग रूम, निजी बालकनी, वॉक-इन अलमारी और व्यक्तिगत सुविधाओं के साथ और कई सुविधाएंभीहैं.

इन हस्तियों को मिला निमंत्रण
बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने अपनी शादी के लिए खेल, राजनीति, फिल्मी दुनिया की मशहूर हस्तियों को न्योता दिया है. जानकारी के मुताबिक, शादी में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, सचिन तेंदुलकर, अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान, पवन कल्याण सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और फिल्मी सितारों को निमंत्रण दिया गया है.

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved