रायपुर:
सनातनियों के पावन पर्व रथदूज के शुभ अवसर पर क्षत्रिय करणी सेना परिवार में एक बेहद खास और लक्ज़री सदस्य का आगमन हुआ है। क्षत्रिय करणी सेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर के काफिले (बेड़े) में चमचमाती टोयोटा लैंड क्रूजर शामिल हो गई है।
इस बेहद खास ‘नए रथ’ के आगमन पर राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित उनके मुख्य निवास “साईंविला” (बंगला नंबर A-1) में भारी उत्साह का माहौल देखा गया।
आचार्य पंडित धीरज शास्त्री की मौजूदगी में हुआ भव्य स्वागत
वाहन को ट्रेलर से उतारे जाने के बाद मुख्य महाराज आचार्य पंडित धीरज शास्त्री की विशेष उपस्थिति में एक भव्य पूजा-अनुष्ठान का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आचार्य अखिलेश शुक्ला, पंडित संदीप महाराज, जयप्रकाश पांडेय, शाश्वत ओझा, धर्मेंद्र मिश्रा और पंडित कृष्णा पयासी की विद्वान टीम ने नए वाहन की विधि-विधान से अगवानी की।
वाहन चलाने से पहले देवी-देवताओं के साथ-साथ गौमाता और पूजनीय माताश्री सुशीला देवी तोमर का आशीर्वाद लेकर सुख-समृद्धि की कामना की गई।
परिवार और सहयोगियों ने दी बधाई
टोयोटा लैंड क्रूजर की इस विशेष पूजा में वीरेंद्र सिंह तोमर के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शुभ्रा तोमर, रोहित तोमर, श्रीमती भावना सिंह तोमर और बच्चे (अनुभव, विक्रमादित्य, अर्ची और कृषा सिंह तोमर) मुख्य रूप से शामिल हुए।
इस शुभ अवसर पर क्षत्रिय करणी सेना से जुड़े राजसिंह हाड़ा सहित तोमर परिवार के तमाम स्टाफ, कर्मचारियों और सहयोगियों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और पूरे परिवार को नए वाहन के आगमन पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।





