Trending

Allu Arjun और Pushpa 2 के मेकर्स का बड़ा कदम, भगदड़ पीड़ित को देंगे दो करोड़ की मदद

Table of Content

Allu Arjun Stampede Case: साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन इन दिनों संध्या थिएटर में हुई भगदड़ मामले की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच अब अल्लू अर्जुन और फिल्म ‘पुष्पा 2’ के मेकर्स की ओर से पीड़ित परिवार को 2 करोड़ की मदद का ऐलान किया गया है।

Allu Arjun Stampede Case: साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ रिलीज क्या हुई कि अल्लू अर्जुन की मुश्किलें बढ़ गई। दरअसल, फिल्म की रिलीज से पहले इसका प्रीमियर शो था, जिसमें अल्लू अर्जुन पहुंचे थे और वहां अचानक से भगदड़ मच गई। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई और एक बच्चा घायल हो गया। वहीं, अब अल्लू अर्जुन और फिल्म के मेकर्स ने संध्या थिएटर में घायल हुए पीड़ित बच्चे के परिवार को 2 करोड़ की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।

पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद
दरअसल, हाल ही में अल्लू अर्जुन की पिता और मशहूर फिल्म निर्माता अल्लू अरविंद, दिल राजू और अन्य लोग उस अस्पताल पहुंचे थे, जहां भगदड़ में घायल बच्चे का इलाज किया जा रहा है। बच्चे का हाल लेने के बाद अरविंद ने डॉक्टरों से भी बात की और बच्चे का हेल्थ अपडेट दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्चा अभी ठीक हो रहा है और खुद सांस भी ले सकता है। इसके अलावा अल्लू अरविंद ने भी ऐलान किया कि पीड़ित परिवार को 2 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की गई है।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved