Trending

ओखा बंदरगाह पर बड़ा हादसा: क्रेन गिरने से 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

Table of Content

देवभूमि द्वारका में बुधवार की दोपहर क्रेन हादसा हो गया. यह हादसा ओखा बंदरगाह पर जेटी निर्माण के दौरान हुआ. इस दौरान तीन मजदूर क्रेन की चपेट में आ गए. इससे उनकी मौत हो गई है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

गुजरात के देवभूमि द्वारका में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां ओखा बंदरगाह पर जेटी निर्माण के वक्त अचानक से क्रेन गिर गया. वहीं इस क्रेन की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों श्रमिकों का शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक दो श्रमिकों की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि तीसरे श्रमिक को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हुई है. देवभूमि द्वारका के जिला कलेक्टर जीटी पंड्या ने घटना की पुष्टि की.

उन्होंने बताया कि ओखा बंदरगाह पर गुजरात मैरीटाइम बोर्ड की ओर से जेटी का निर्माण चल रहा था. इस काम के दौरान अचानक से क्रेन का बैलेंस बिगड़ गया और यह क्रेन नीचे काम कर रहे मजदूरों के ऊपर गिर पड़ा. इस क्रेन की चपेट में कई मजदूर आ गए थे. इनमें से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. इसके अलावा दो तीन और मजदूरों को हल्की चोटें आई हैं.

कंकरीट ब्लाक के नीचे दब गए थे मजदूर
आणंद फायर अफसर धर्मेश गोर के मुताबिक करीब आधा दर्जन मजदूर कंक्रीट ब्लॉक के नीचे काम कर रहे थे. क्रेन हादसे में यह सभी उस ब्लाक में फंस गए और इनमें से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. बड़ी मुश्किल से बाकी श्रमिकों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया. इनमें से एक और श्रमिक को डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित किया है. फायर अफसर के मुताबिक घटना स्थल पर गिरे हुए कंकरीट ब्लाक को हटाया जा रहा है. इसी के साथ यह भी देखा जा रहा है कि कोई और श्रमिक तो नीचे नहीं फंसा है.

कंकरीट ब्लाक उठाते समय हुआ हादसा
उधर, नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) के एक अधिकारी ने घटना की जानकारी दी है. बताया कि समंदर में जेटी (कुएं) का काम चल रहा है. इसके लिए नींव बनाने के लिए स्टील और कंक्रीट के ब्लॉक लाए गए हैं. इन ब्लाकों को क्रेन की मदद से उठाकर लगाया जा रहा था. इसी दौरान यह हादसा होने की वजह से कंकरीट ब्लाक यहां काम कर रहे मजदूरों के ऊपर ही गिर पड़ा. अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल मौके पर राहत व बचाव कार्य जारी है.

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved