Trending

गज़ब का धोखा दिया हार्दिक पांड्या ने, पहले दोस्त बन टीम इंडिया से कराया बाहर, अब मुंबई इंडियंस से भी निकलवा दिया

Table of Content

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya): हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और ईशान किशन (Ishan Kishan) की दोस्ती किसी से भी छिपी नहीं है। दोनों अक्सर ऑफ द फील्ड भी साथ दिख जाते हैं। ईशान किशन को इस साल जब बीसीसीआई (BCCI) के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किया गया था उसके बाद भी ईशान आईपीएल (IPL) की प्रैक्टिस करने के लिए बड़ौदा में हार्दिक पांड्या के यहां पर गए थे।

इससे साफ पता चलता है कि दोनों का याराना कितना गहरा है। दोनों एक ही टीम के लिए अधिकतर क्रिकेट साथ में खेले है जिसकी वजह से भी इनकी दोस्ती और अच्छी हो गई है।

ईशान किशन नहीं किए गए रिटेन

हालांकि आईपीएल 2025 की रिटेंशन लिस्ट सामने आने के बाद मुंबई इंडियंस (MI) के रिटेन किए गए खिलाड़ियों में ईशान किशन का नाम नहीं है। मुंबई ने ईशान की जगह पर तिलक वर्मा को रिटेन किया है। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या है फिर भी ईशान किशन का मुंबई की टीम में रिटेन न होना थोड़ा समझ के परे है।

ईशान पर आरटीएम भी नहीं इस्तेमाल करेगी मुंबई!

आपको बता दें, कि मुंबई इंडियंस ने अपने 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है और उनके पास 1 राइट टू मैच कार्ड बचा है। जिसको लेकर खबरों आ रही हैं कि वो आरटीएम मुंबई इंडियंस अंशुल कंबोज या फिर नेहाल वढेरा के ऊपर उसका उपयोग कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो ईशान और मुंबई का पिछले 7 साल से चला आ रहा साथ भी छूट जाएगा। ईशान 2018 से मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं।

आपको बता दें, कि पिछली बार मुंबई ने ऑक्शन में ईशान किशन को लेने के लिए बहुत इंतजार किया था जिसके बाद मुंबई इंडियंस ने ईशान को 16.50 करोड़ रुपयों में खरीदा था। हालांकि उसके बाद ईशान की फॉर्म भी बहुत अच्छी नहीं रही है जिसका खामियाजा उन्हें पहले टीम इंडिया की टीम से और अब मुंबई इंडियंस की टीम से बाहर होना पड़ा है।

साधारण रहा है ईशान का आईपीएल प्रदर्शन

ईशान का अगर आईपीएल कैरियर देखें, तो ईशान ने 105 मैचों की 99 परियों में 28 की औसत और 135 के स्ट्राइक रेट से 2644 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने 16 पचास जड़े हैं।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved