Trending

रथयात्रा पर करणी सेना का संदेश: डॉ. राज शेखावत और वीरेंद्र सिंह तोमर ने मांगा विश्व के सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Table of Content

रायपुर। भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा के अवसर पर क्षत्रिय करणी सेना ने देश-विदेश के सभी सनातन धर्मावलंबियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। संगठन ने महाप्रभु जगन्नाथ से विश्व शांति, सुख-समृद्धि और समस्त मानवता के कल्याण की प्रार्थना करते हुए इस पर्व को आस्था, सेवा और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।

क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजसिंह शेखावत एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा से जुड़ा रथयात्रा महोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का गौरवशाली पर्व है। यह त्योहार समाज को प्रेम, भाईचारे और समानता का संदेश देता है।

प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि रथयात्रा ऐसा अनूठा पर्व है, जहां जाति, वर्ग, ऊंच-नीच और छोटे-बड़े का भेदभाव समाप्त हो जाता है। महाप्रभु के दर्शन के लिए सभी श्रद्धालु एक साथ श्रद्धा और भक्ति के भाव से जुड़ते हैं, जो सामाजिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि रथयात्रा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि स्वयं भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा के साथ मंदिर से बाहर निकलकर रथ पर सवार होते हैं और अपने भक्तों के बीच पहुंचकर उन्हें दर्शन देते हैं। यह परंपरा भगवान और भक्त के अटूट प्रेम तथा आत्मीय संबंध का प्रतीक मानी जाती है।

क्षत्रिय करणी सेना ने रथयात्रा के इस पावन अवसर पर सभी नागरिकों के सुखद, स्वस्थ और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारे और विश्व कल्याण का संदेश आगे बढ़ाने का आह्वान किया

News Inc India

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi 110001

Corporate office: Ring Road No-1, Near Bhatagaon Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 7217665040, 8269955023, 9630697505, 9650699189

Copyright © 2024 News Inc All Rights Reserved
Exit mobile version