Trending

कंगना रनौत के घर पसरा मातम, करीबी का हुआ निधन

Table of Content

बॉलीवुड फिल्म जगत की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद कंगना रनौत के घर से दुखद समाचार आया है। उनकी नानी, इंद्राणी ठाकुर, का निधन हो गया है। कंगना ने स्वयं इस खबर की जानकारी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दी, जहां उन्होंने अपनी नानी के साथ कुछ फोटोज भी साझा की हैं।

कंगना की नानी का निधन 8 नवंबर, शुक्रवार की रात को हुआ। उन्होंने शनिवार को अपने प्रशंसकों को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले उनकी नानी को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था।

कंगना ने पहली इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी नानी के साथ एक फोटो शेयर की, जिसमें वे जोर से हंसती दिखाई दे रही हैं। इस फोटो पर कंगना ने लिखा, “कल रात मेरी नानी इंद्राणी ठाकुर जी का देहांत हो गया। सारा परिवार शोक में है। कृपया उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।” कंगना ने नानी के साथ एक और फोटो साझा करते हुए लिखा, “मेरी नानी एक अद्भुत महिला थीं। उनके 5 बच्चे थे। नाना जी के पास सीमित संसाधन होने के बाद भी उन्होंने अपने सभी बच्चों को अच्छे संस्थानों से उच्च शिक्षा दिलाई। वे इस बात पर भी जोर देती थीं कि उनकी शादीशुदा बेटियों को भी करियर बनाना चाहिए। उनकी बेटियों ने सरकारी नौकरियाँ प्राप्त कीं, जो उस वक़्त एक दुर्लभ उपलब्धि थी। उन्हें अपने सभी बच्चों के करियर पर गर्व था।”

कंगना ने अपनी स्टोरी में यह भी बताया कि उनकी नानी की उम्र 100 वर्ष से अधिक थी, फिर भी वे अपना सारा काम स्वयं ही करती थीं। कुछ दिनों पहले, जब वे अपना कमरा साफ कर रही थीं, तब उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ, फिर वे पूरी तरह से बिस्तर पर चली गईं। इस अवस्था में उन्हें देखना बहुत दर्दनाक था। उन्होंने एक शानदार जीवन जिया और हम सभी के लिए प्रेरणा बनीं। वे हमारे डीएनए एवं यादों में हमेशा रहेंगी।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved