Trending

अपने ही शो के विनर पर भड़के रोहित शेट्टी, लगाई जमकर फटकार

Table of Content

टेलीविज़न के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 18 में एक जबरदस्त ट्विस्ट आया है। इस बार सलमान खान की जगह, बिग बॉस 18 के शुक्रवार और शनिवार के वीकेंड का वार को एकता कपूर एवं रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं।

इस के चलते, एकता ने प्रतियोगियों की जमकर क्लास लगाई। एकता ने अपने शो के हीरो रहे विवियन डीसेना तक को नहीं बख्शा। इसके अतिरिक्त रजत दलाल एवं चाहत पांडे भी उनके निशाने पर रहे। वहीं, रोहित शेट्टी ने करण वीर मेहरा को जमकर फटकार लगाई।

बिग बॉस 18 का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें रोहित शेट्टी अपने शो खतरों के खिलाड़ी 14 के विनर, करण वीर मेहरा की क्लास लेते दिखाई दे रहे हैं। रोहित बोलते हैं, “करण, अब ऐसा लगने लगा है कि घर में मुद्दा होता है, तो आप उसमें घुसते नहीं हैं। जैसे आपने श्रुतिका को कहा कि बीच में मत पड़, मजे ले।” इस पर श्रुतिका अर्जुन बोलती हैं कि “ये ऐसे मुड़कर देखने को तैयार बैठे थे और बोले कि इन्हें जो करना है करने दो।” इस पर करण वीर, श्रुतिका पर भड़क जाते हैं तथा बोलते हैं कि “जब लोगों की पर्सनल लड़ाइयां हो रही हैं तो मैं उसमें नहीं घुस रहा।” फिर रोहित शेट्टी बोलते हैं, “आपकी प्लानिंग और गेम प्ले के चक्कर में आप खुद लॉस कर रहे हो।”

इसके अतिरिक्त, एकता कपूर ने नेशनल टीवी पर रजत दलाल की भी जमकर क्लास लगाई। उन्होंने रजत से कहा, “आप जो लोग आपसे छोटे हैं, उनके सामने सीना तानकर खड़े हो रहे हैं, आप कोई तोप नहीं हो। आप सिर्फ दबाव दिखा रहे हो। यदि आपने आज मेरे पिता का नाम भी लिया होता, तो मैं घर के अंदर आकर आपको समझाती तथा सिखाती कि उसका क्या मतलब होता है।” एकता की ये बातें सुनकर रजत की बोलती पूरी तरह से बंद हो गई।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved