शिवमहापुराण कथा में पुलिस की सख्ती, संदिग्ध गतिविधियों पर 7 महिलाएं पकड़ी गईं; CCTV और ड्रोन से निगरानी

Date:

Bhilai News: भिलाई के जयंती स्टेडियम, सिविक सेंटर में चल रही शिवमहापुराण कथा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। कथा स्थल पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने निगरानी बढ़ाते हुए 7 महिलाओं को पकड़ा। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत के बाद कार्रवाई

एएसपी मणीशंकर चंद्रा के मुताबिक, कथा स्थल पर कुछ संदिग्ध महिलाओं के घूमने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और सात महिलाओं को पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, पकड़ी गई महिलाओं में मध्य प्रदेश के रीवा जिले के ग्राम खड्डा, थाना सिवान निवासी रीना, अनीता देवी, सोनाली उर्फ शीला, जाहनवी देवी और गीता देवी शामिल हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के ग्राम समकलपुर, थाना पिपराइच निवासी संगीता और नैना को भी पुलिस ने पकड़ा।

पूछताछ में नहीं मिली संतोषजनक जानकारी

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान महिलाओं की ओर से उनके कथा स्थल पर आने और गतिविधियों को लेकर संतोषजनक जानकारी नहीं दी गई। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इन महिलाओं के खिलाफ किसी अपराध के घटित होने की पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई कथा स्थल पर संदिग्ध गतिविधियों को रोकने और धार्मिक आयोजन के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।

CCTV और ड्रोन से लगातार निगरानी

बड़े धार्मिक आयोजन को देखते हुए भिलाई नगर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी है। कथा स्थल पर CCTV कैमरों और ड्रोन के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस की टीमें भीड़ के बीच संदिग्ध गतिविधियों और लोगों पर नजर रख रही हैं।

भक्तों के लिए पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

पुलिस ने कथा में आने वाले श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि भीड़भाड़ वाले आयोजन में अनावश्यक रूप से महंगे आभूषण पहनकर आने से बचें। इसके साथ ही मोबाइल, नकदी और अन्य कीमती सामान को सुरक्षित रखें।

पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों पर विशेष नजर रखने और भीड़ में उन्हें अकेला न छोड़ने की अपील की है। यदि किसी व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध नजर आती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा गया है।

पुलिस का कहना है कि धार्मिक आयोजन के दौरान नागरिकों की सुरक्षा, शांति और सुव्यवस्थित माहौल बनाए रखने के लिए निगरानी लगातार जारी रहेगी।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ट्रेलर की टक्कर से दो युवकों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

कटघोरा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र में...